✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: चतरा में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मौके पर दो नक्सलियों की हुई मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 10, 2024,
Updated: 11:11 PM

TNP DESK- झारखंड में बढ़ते नक्सलियों की रोकथाम के लिए झारखंड पुलिस लगातार सक्रियता से हर जिले में काम कर रही है. लगातार सर्च ऑपरेशन चला कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर रही है. इसी कड़ी में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने टीएसपीसी के दो नक्सलियों को मार गिराया है, वही एक नक्सली को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार चतरा पुलिस और सुरक्षा बल के जवान जोरी इलाके में अभियान पर थे, इसी दौरान गनयोत्री जंगल के पास सुरक्षा बलों का सामना टीएसपीसी के नक्सलियों से हो गया. इसके बाद नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. सामने से फायरिंग होता देख सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी. इस बीच दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. इसी बीच जब सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तब एक नक्सली को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि दो नक्सलियों के शव को जंगल से बरामद किया गया. 

 मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है. मुठभेड़ चतरा के जोरी इलाके में हुई. चतरा एसपी विकास पांडेय ने नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है. चतरा एसपी विकास पांडेय ने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं. वहीं एक को जिंदा पकड़ा गया है. साथ ही पुलिस ने मौके से एक एके-47 राइफल भी बरामद की है.

Tags:Jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand breaking newsbig breakinglatest newschatra trending newschatra policeEncounter between security forces and Naxalites in Chatratwo Naxalites died on the spottwo naxalites died in chatrachatra naxali news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.