✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking: भुरकुंडा के दुमुहानी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का शूटर सनी सिंह घायल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 8:44:25 AM

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहानी में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य सनी सिंह ने पुलिस को देखते ही उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के समय पतरातू पुलिस की गाड़ी में तीन थाना प्रभारी सवार थे, जिनमें पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली और भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र गुप्ता शामिल थे। अपराधियों की गोलीबारी में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय अपराधी सनी सिंह घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और फिलहाल उसका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है।

मौके से पुलिस ने दो पिस्टल और कई खोखा बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली।

बताया जा रहा है कि राहुल दुबे गैंग पतरातू क्षेत्र में लेवी और रंगदारी को लेकर लगातार दहशत फैलाने में सक्रिय रहा है। इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस उसी कड़ी में मुख्य आरोपी राहुल दुबे की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

रामगढ़ एसपी ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags:Ramgargh BreakingJharkhand BreakingRamgargh NewsRahul Deve GangEncounter in RamgarhRahul Dube gangRamgargh police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.