✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking | Rape with Foreign women : बदमाशो की खोज में दुमका पुलिस पीट रही लकीर वही दुष्कर्म पीड़ित स्पेनिश महिला ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया चौथे आरोपी की तस्बीर

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:56:22 AM

RAPE WITH FOREIGN WOMEN IN DUMKA DAY 4  दुमका: 1 मार्च की श्याह काली रात की वारदात को स्पेनिश दंपत्ति कभी नहीं भूल सकते। भूल तो हम भारतीय भी नहीं सकते क्योंकि अतिथि देवो भव के देश में अतिथियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। झारखंड की उपराजधानी दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ 7 दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 7 में से 3 दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया। इस मामले में भले ही पुलिस प्रसासन अनुसंधान के नाम पर मीडिया से बहुत कुछ छिपा रही हो लेकिन पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया के सहारे हर एक तथ्य से पर्दा हटाया जा रहा है। वह हर एक जानकारी को सोशल साइट्स पर साझा कर न्याय की गुहार लगा रही है। आज उसने एक युवक की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में अपने भारतीय मित्रों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अनुरोध कर रही है। लिखती है कि एक यह भी था। पुलिस अन्य आरोपी के साथ इसकी भी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि जब स्पेनिश महिला के साथ दरिंदगी हो रही थी उस दौरान ये युवक सबसे ज्यादा हिंसक था। 

सोशल साइट्स पर पीड़िता लिखती है कि उसके साथ जो हुआ उसे छुपाना जायज नहीं है। वह लोगों को यह बताएंगी की न्याय पाने के लिए कैसे लड़ना पड़ता है। महिला ने यह भी लिखा है की उसके साथ जो हुआ उसमें उसकी क्या गलती है। दरिंदों ने उसके साथ जो किया और वह जिस दौर से गुजर रही है उससे वह पूरी दुनिया को अवगत कराएंगी। वह अपने इस नए जीवन को मजबूती से जियेंगी। क्योंकि इस घटना के बाद उसे नया जीवन मिला है।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो पीड़िता के हेलमेट और बाइक में लगे गुप्त कैमरा में वारदात की तस्वीर कैद हुई है। जिसे पीड़िता ने प्रसासन के साथ शेयर भी की है। जिसके आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। जिन चार दरिंदों की तलाश पुलिस को है, उसमें से एक की तस्वीर पीड़िता ने शेयर किया है।


 ज्ञात हो की 1 मार्च की रात दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी दंपति के साथ 7 दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 

जिला प्रशासन द्वारा झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को 10 लख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिसदन में रखा गया है। उसके तमाम सुख सुविधाओं का ख्याल प्रसासन रख रही है। मंगलवार को पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुमका जिला के सीमा तक छोड़ा जाएगा।

भारत देश की बड़ी तारीफ सुनकर दंपत्ति विश्व भ्रमण के तहत इंडिया पहुचीं थी। पाकिस्तान, बंगलादेश सहित 50 से ज्यादा देश की दूरी बाइक से नापते हुए भारत पहुचे। देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण के दौरान दंपति ने भारतवासियों की तारीफ भी की है। लेकिन दुमका में मिला जख्म शायद ही वे इस जन्म में भूल पाए। चंद सिरफिरों के चलते देश की बदनामी हुई। सवाल तो पुलिस पर भी उठ रहा है? आखिर कम्युनिकेशन गैप कहें या फिर खुफिया तंत्र की विफलता? उम्मीद की जानी चाहिए कि शेष आरोपी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हो और उसे कठोर से कठोर सजा मिले, ताकि पीड़ित दंपत्ति का जख्म कुछ कम हो सके।

Tags:Rape with Foreign women in DumkaRape with Foreign women in Dumka UpdatesDumka NewsDumka updateSpanish women rape case updateSpanish women release photo of fourth rapistदुमका में विदेशी महिला के साथ रेप मामलादुमका समाचारदुमका अपडेटस्पेनिश महिला के साथ रेपस्पेनिश महिला ने जारी किया चौथे आरोपी की तस्बीरदुमका पुलिसदुमका रेप केस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.