✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: चाईबासा पुलिस को 72 घंटे बाद मिली बड़ी सफलता, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म के छह आरोपी गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:28:32 PM

चाईबासा(CHAIBASA): सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अभी भी चार अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. गुरुवार को मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट ग्राउन्ड घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी के साथ 10 युवकों ने गैंग रेप किया था. इस घटना के बाद पुलिस  SIT का घटना कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. आखिर घटना के 72 घंटे बाद छह दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की जानकारी एसपी प्रेस वार्ता कर देंगे.  

आरोपियों में कई नाबालिग भी

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दरिंदों में दो नाबालिग भी हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी में ग्रामीणों ने पुलिस की काफी मदद की है. ग्रामीणों ने दरिंदों को चिन्हित कर पुलिस के हवाले भी किया है. शनिवार को चाईबासा पुलिस ने मुडियोदोल, सुंडीसाई व कुंडीबेरा के तीन युवकों को हिरासत में ले कर पूछताछ किया था.   

मालूम हो कि 20 अक्टूबर को चाईबासा के हवाई अड्डा के पास अज्ञात युवकों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.  इसको लेकर मुफफ्सिल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.  युवती के बयान पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है. दर्ज मामले में बताया गया है कि 20 अक्टूबर की शाम 5.40 बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा गई थी. वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी.  जब कुछ अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आए और उसके साथ मारपीट कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया. जबकि युवती के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया था.

पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और पांच हजार रुपए भी छीन लिए थे. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सभी आरोपी ‘हो’ भाषा में आपस में बात कर रहे थे. करीब 40 मिनट तक एक-एक कर सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के पश्चात जब सभी भाग गए. वह स्कूटी लेकर सड़क पर आई तो कुछ महिलाओं ने बताया कि आपके साथ जो युवक था, वह शिकायत करने थाना गया है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा   

Tags:CHAIBASAGANG RAPEचाईबासा गैंग रेपसॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी के साथ रेप

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.