✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: अनियंत्रित होकर पलटी कार, 8 लोग गंभीर रुप से घायल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 8:00:42 PM

रांची (RANCHI): टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में शनिवार को आयोजित डोल मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. तेज गति से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और मेले में मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 10 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के दौरान कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार भीड़ के कारण अनियंत्रित हुई या फिर वाहन में किसी तरह की तकनीकी खराबी हो सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Tags:BIG BREAKING8 people seriously injuredaccdentroad accidentranchi8 people

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.