✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गये देवघर SP

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:56:17 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को उनके पद से हटा दिया है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है. नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा गया है. नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा.

जानकारी के मुताबिक तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ये बात निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है. वहीं एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोपों को देखते हुए उनको देवघर एसपी के पद से हटा दिया गया है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaytoday jharkhand newslatest newsnews jharkhandbreaking newsaaj ka jharkhand newsjharkhand today newsjharkhandjharkhand breaking newstop newsjharkhand latest newsElection CommissionElection Commission latest newsBig action by Election CommissionDeoghar SP removed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.