✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING:धनबाद गया रेलखंड पर हादसा, एक की मौत और दो घायल, अप और डाउन लाइन पर फंसी ट्रेनें

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:42:33 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद गया रेलखंड पर परसबाद के पास शनिवार की दोपहर बाद हादसा हो गया. इस हादसे में एक मजदूर के मरने की सूचना है, जबकि दो यात्री भी घायल हुए हैं. घायलों का उपचार किया जा रहा है. रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

हाई टेंशन तार का पेंटो टूटकर गिर गया है

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के गुजरने के समय हाई टेंशन तार का पेंटो टूटकर गिर गया. इसके बाद आइसोलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि  आइसोलेटर एक मजदूर पर गिरा, वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. दो यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है.

धनबाद गया रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है

धनबाद गया रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है. दुरंतो को कोडरमा में रोक रखा गया है. जबकि अन्य ट्रेन भी जहां था फंसी हुई है.यह घटना दोपहर बाद हुई है. जिसके बाद यात्रियों में भय है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:BIG BREAKINGAccident on Dhanbad Gaya railway sectionDhanbad Gaya railway sectionone dead and two injuredtrains stuck on up and down linestrain accident in dhanbadAccident on Dhanbad Gaya railway lineAccident occurred due to breaking of high tension wire and fallingTrain accident in DhanbadJharkhandOne deadone injured in train accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.