☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भदरीचक में घर के आंगन में बना बड़ा गोफ, फिर क्या हुआ आप भी जानिए 

भदरीचक में घर के आंगन में बना बड़ा गोफ, फिर क्या हुआ आप भी जानिए 

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के सिजुआ भदरीचक में आज एक घर के आंगन में गोफ  बन गया,  इस घटना में घर के लोग तो बाल बाल बच गए लेकिन परिवार सहित इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.  यह घर मकसूद आलम का बताया जाता है. मकसूद आलम यहां के रैयत हैं, जहां भू धसान  के साथ गोफ बना है, वहां बगल में ही टाटा जामाडोबा  की भेलाटांड़ कोलियरी चल रही है.

घटना की सूचना लोगों ने टाटा प्रबंधन को दी.  सूचना मिलने के बाद अधिकारी पहुंचे, स्थल का निरीक्षण किया. उसके बाद मशीनों से गोफ  की भराई की गई है.  भुक्तभोगी मकसूद आलम के अनुसार घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो देखा सामने बड़े आकार का गोफ  बना हुआ है.  गोफ  का आयतन 4 मीटर से कम नहीं है और यह काफी गहरा  है.  आलम ने यह भी  बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी तीन-चार घटनाएं हो चुकी है.


रिपोर्ट : प्रकाश  

Published at: 11 Aug 2022 07:16 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.