✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पेटी विदेशी शराब जब्त

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:26:04 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : लोहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों नकली विदेशी शराब की खरीद बिक्री काफी जोरों पर चल रही है. शराब माफिया द्वारा शहर में नकली शराब की सप्लाई बड़े पैमाने पर की जा रही है. जिसे देखते हुए जमशेदपुर पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में आज मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा एमजीएम थाना अंतर्गत से भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब जप्त किया गया.

12 पेटी शराब किया जब्त

 आपकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एमजीएम थाना अंतर्गत बाली स्थित वास्तु बिहार के डुपलेक्स नंबर 185 में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा गया है. जिसके बाद विभाग द्वारा छापेमारी कर डुप्लेक्स से 12 पेटी विदेशी शराब जप्त किया गया है. इसके अलावा मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला कैरेमल, स्टिकर, ढक्कन और अन्य सामान बरामद हुए है. फिलहाल आबकारी विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:Big actionof Excise Departmentin Jamshedpur12 cases offoreign liquor seized

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.