☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ (RAMGARH): गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदर नगर भुरकुंडा में गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने सुबह 5:45 बजे छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने विक्की खरवार नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी शुरू की. इस दौरान उसके घर से करीब 115 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में विक्की ने इस मामले में दो अन्य लोगों के भी नाम बताए जिसके बाद पुलिस ने रंजीत यादव औऱ राजकुमार यादव को भी गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इसमें शामिल अन्य आऱोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है.

 

 

Published at:26 Sep 2023 02:39 PM (IST)
Tags:Big action by Ramgarh policethree smugglers arrested with one quintal of ganjaramgarh policetrending news115 किलो गांजा के साथ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तारjharkhand trending news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.