✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध शराब के खिलाफ पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ को किया नष्ट, शराब निर्माण के उपकरण जब्त  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:21:09 AM

पलामू(PALAMU): पलामू पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहां हैदरनगर थाना अंतर्गत कुकही गांव के टोला खीलपर में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ को पुलिस की ओर से नष्ट किया गया है. वहीं इसके साथ ही शराब भट्ठी को ध्वस्त कर शराब निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को जब्त किया गया.

अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही पुलिस 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रिष्मा रामेशन के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई.प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पलामू पुलिस लगातार अभियान चला रही है, किसी भी किमत पर शराब तस्करों को नहीं छोड़ा जायेगा.

दो हजार किलो जावा महुआ नष्ट

वहीं मामले पर डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही के खीलपर टोला के समीप से छापामारी में लगभग दो हजार किलो जावा महुआ, शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, उपकरण और लगभग 40 लीटर अवैध महुआ शराब नष्ट किया गया है.पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब निर्माण में लगे लोग फरार हो गए.पुलिस की ओर से आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Tags:Palamu PolicePalamu Police against illegal liquoraction by Palamu Police against illegal liquorillegal liquorillegal liquor in palamuBig action by Palamu Policeliquor and Java MahuaHuge quantity of liquorJava MahuaJava Mahua destroyedHuge quantity of liquor and Java Mahua destroyedHuge quantity of liquor destroyedliquor manufacturing equipment seizedpalamu newspalamu news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.