✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमुई पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, डकैती और लूट जैसी घटनाओं को देता था अंजाम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:13:12 AM

जमुई (JAMUI): बिहार की जमुई पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी कर रही है. इस अभियान की वजह से अपराधी भाग रहे हैं, लेकिन पुलिस का मनोबल ऊंचा है. पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा है कि जमुई में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी शिवम को गिरफ्तार किया गया है.

एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि शिवम यादव लगातार जिले में डकैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था और फिर भाग जाता था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टेक्निकल सेल ने काफी मेहनत की है. टेक्निकल सेल की पुष्टि के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कोशिश कर रही है. एसपी ने कहा कि अपराधी जहां भी छिपे होंगे, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और कानूनी सजा दिलाई जाएगी.

Tags:Jamui PoliceJamui Police and STF0 thousand bounty arrestedrobbery and lootbihar newsbihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.