✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नशे के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार    

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:33:25 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. मानगो बस स्टैंड के एक बस में छापेमारी कर करीब 53 किलो गांजा बरामद किया गया है. इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपी ओड़िसा से बिहार ले जाकर गांजा बिक्री करते थे, जिसकी क़ीमत लाखों रुपयों में बताई जा रही है.

बिहार ले जा रहे गांजा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बड़े पैमाने पर कुछ लोग गांजा लेकर मानगो बस स्टैंड से बिहार जाने के फिराक में है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पहले एक गांजा तस्कर को पकडा उसके बाद उसके निशानदेही पर अन्य और लोगों को एक बस से गिरफ्तार किया है. जिसके पास से टोटल 53 किलो गांजा मिला है. पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है. वहीं कहा जा रहा है कि अचार संहिता लगने के बाद पुलिस को दो दर्जन से ज्यादा नकली शराब और मादक पढ़ार्थो की बिक्री पकड़ने में सफलता मिली है और आगे और भी कार्रवाई चल रही है. वहीं कहा जा रहा है कि इस तरह के अवैध कारोबार करने वाले किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandlatest newsjharkhand latest newstop newsbreaking newstoday jharkhand newsnewsranchi newsnews jharkhandjamshedpur policejamshedpur latest newsjamshedpur breakng newsjamshedpur policeBig action by Jamshedpur Police against drugssix smugglers arrested with 53 kg of ganja.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.