✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SARAIKELA: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:35:26 AM

सरायकेला (SARIKELA) : सरायकेला जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग रेस है. जिला आबकारी विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए सैकड़ो लीटर नकली विदेशी और देसी शराब बरामद किए हैं. साथ ही तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस दौरान विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए उसे ध्वस्त किया है. इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक विमल लकड़ा ने प्रेस वार्ता कर बताया.

सैकड़ों लीटर अंग्रेजी औऱ देसी शराब किया बरामद

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में बीती रात इचागढ़ थाना अंतर्गत अगसिया गांव में छापेमारी करते हुए 190 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया. यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिसका नाम हबलू दास है. इसी कड़ी में गम्हरिया थाना अंतर्गत गांडेडुंगरी गांव में छापेमारी की गई, यहां से लगभग 2120 लीटर विदेशी शराब, 600 लीटर स्प्रिट, 250 लीटर अवैध चुलाई शराब और 19000 किलो जावा महुआ के अलावा भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के तीन हजार लेबल स्टीकर, 2030 पीस खाली बोतल और 10020 ढक्कन बरामद किया है. यहां से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिनका नाम विवेक शाह और सोनू कुमार है. दोनों पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में अशोक मंडल नमक शराब कारोबारी फरार चल रहा है, जिसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस मौजूद रही.

रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newslatest newsjharkhandjharkhand breaking newsbreaking newstop newsranchi newsjharkhand latest newsjharkhand ka newsjharkhand saraikela newssaraikela laest newssaraikela breaking newssaraikela latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.