✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई! ईचागढ़ में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 15 लाख की शराब जब्त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:22:16 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला उत्पाद विभाग ने ईचागढ़ में एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खिरी गांव में छापेमारी कर लाखों की शराब बरामद की है. टीम ने मौके से शराब ढुलाई में इस्तेमाल होने वाला एक पिकअप और एक कार भी जब्त किया है.

मौके से शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और स्टीकर समेत अन्य सामान बरामद 

वहीं इसके साथ ही मौके से शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और स्टीकर समेत अन्य सामान बरामद किए गए है. वहीं मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. राज्य के बाहर से सस्ती शराब लाकर उसे महंगे शराब की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है. सूचना पर उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा अपनी टीम के साथ पहुंची और छापेमारी शुरु की. 

जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपये 

वहीं इस मौके से विमला लकड़ा के साथ अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव भी मौजूद रहे. विमला लकड़ा ने बताया कि जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपये है. जिस घर में शराब फैक्ट्री का खुलासा किया गया है, वह रोजगार सेवक सदानंद महतो का बताया जा रहा है. बाहर से सस्ती शराब लाकर उसे महंगे शराब की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है. यह शराब शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेचा जा रहा था. फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:jharkhand newssaraikela newsexcise department in SeraikelaMini liquor factorysaraikela policemini liquor factory in saraikela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.