✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 TPC उग्रवादी गिरफ्तार, कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर्स से लेवी मांगने का आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:06:04 PM

चतरा(CHATRA): चतरा पुलिस ने आज नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहां टंडवा स्थित कोयलांचल में लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को एक सप्ताह के भीतर दुसरा बड़ा झटका दिया है, एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने टीम गठित कर कोयलांचल में लेवी को लेकर आगजनी, व्यवसाईयो और संवेदकों को धमकी देने में शामिल टीएसपीसी के सबजनल कमिटी आदेश गंझू उर्फ प्रभाकर सहित संगठन के पांच सहयोगी नक्सलियों लालदेव गंझू,पिन्टु गंझू,राजेश गंझू व उपेन्द्र गंझू उर्फ भोला को गिरफ्तार करने में कर लिया है.

गिरफ्तार नक्सलियों ने वॉटर टैंकर में आगजनी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी

आपको बताये कि गिरफ्तार नक्सलियों ने बीते 25 दिसम्बर को टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना के गांव में कंस्ट्रक्शन कार्य में लगी आनंद एंड शिरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर वॉटर टैंकर में आगजनी करने के साथ कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इसके आलावा इनके द्वारा कोयलांचल क्षेत्र में कार्यरत कोयला व्यापारियों और ठेकेदारों से लेवी की मांग को लेकर लगातार फोन पर धमकियां दी जा रही थी. इस दौरान पुलिस की टीम ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 0.315 बोर का एक राइफल, दो देशी पिस्टल, 0.315 बोर का 5 राउंड जिन्दा गोली, 9 एमएम का तीन राउंड गोली, दो धारदार चाकू, लेवी और रंगदारी मांगने की घटना में प्रयुक्त संगठन का 18 नक्सली पर्चा और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन के अलावे अन्य सामानों को बरामद किया है.

मामले में एसपी राकेश रंजन ने दी ये जानकारियां

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कोयलांचल क्षेत्र में  लेवी की मांग को लेकर लगातार सक्रिय थे, उन्होंने कोयलांचल क्षेत्र में कार्य कर रहे कोयला व्यवसाययों और ठेकेदारों से निडर होकर कार्य करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि किसी भी नक्सली संगठन और आपराधिक तत्व के लोगों के द्वारा धमकी या फिर फोन किया जाता है, तो इस बात की जानकारी पुलिस की टीम को दें.

Tags:Big action by Chatra PoliceChatra PoliceChatra Police newsChatra Police in action5 TPC militants arrested5 TPC militants arrested in chatra5 TPC militants arrested in jharkhand5 TPC militants arrested in tandwaTPC militants arrestedTPC militants arrested in chatraemanding levy from coal traders and transportersaccused of demanding levylevy in chatracoal traders and transporterscoal traders and transporters in chatrachatra newschatra news todaybig breking chatranaxali newsnaxali arrested from chatrajharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.