✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू पहुंची भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी, 105 फीट ऊंची हनुमानजी का लिया आशीर्वाद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:30:19 PM

टीएनपी डेस्क: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पलामू के बराही धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. सबसे पहले वे माता रानी का आशीर्वाद ली और फिर 105 फीट ऊंचे दक्षिणमुखी हनुमानजी का दर्शन किया. ज्योति सिंह को देखने के लिए धाम परिसर में काफी संख्या से प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट और बराही धाम परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया. पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हुसैनाबाद का बराही धाम आज झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना रहा है. 

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा की बराही धाम आने के लिए बराबर सोचती थी लेकिन आज मां के आशीर्वाद से यह इच्छा पूरी हो गई. कहा कि यहां आने के बाद मुझे एक अलग शक्ति का एहसास हुआ. आपको बता दें कि इस धाम परिसर में शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट ने 351 फीट ऊंचा मां दुर्गा का मंदिर बनाने की पहल की है. इसके लिए भूमि पूजन 14 अप्रैल को होना है. इस दौरान बराही धाम समिति को ज्योति सिंह की ओर से 51 हजार रुपये का सहयोग राशि भी भेंट की गई. 

रिपोर्ट: ओम प्रकाश 

 

 

Tags:Jharkhand newsBhojpuri star Pawan SinghPawan Singh reached PalamuBhojpuri star Pawan Singh reached Palamublessings of 105 feet tall Hanumanji

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.