✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होटल के बंद कमरे में फंदे से झुलता मिला भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव, हत्या या आत्महत्या, मामले का खुलासे में जुटी पुलिस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:52:45 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेश आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है. आकांक्षा भदोही उत्तर प्रदेश के जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो एक जाना-माना चेहरा थी. आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था. आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है. फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय़ा है. वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है.

आकांक्षा दुबे वर्तमान में ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहती थी. वह लायक फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची थी. वह कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में रुकी हुई थी. रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ. इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया. कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया. रितेश ने इंटरकाम से फोन किया. कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची कर जांच में जुट गई.

Tags:Bhojpuri actress suicideakanksha dubeywent to Banaras for film shootingfound hanging in the hotel roommurder or suicide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.