✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतर कोलियरी क्रिकेट टूर्नामेंट में भेलाटांड़ कोलियरी का रहा दबदबा ,पढ़िए कहा हुआ था आयोजन 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:30:12 PM

धनबाद(DHANBAD)  |  झरिया डिवीजन के खेल विभाग ने शनिवार  को डिगवाडीह में  इंटर-कोलियरी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.  भेलाटांड़ कोलियरी और जामाडोबा ग्रुप के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबले के बाद, भेलाटांड़ कोलियरी ने एक विकेट से मैच जीत लिया. जामाडोबा ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाये.   विकास रजक ने 38 रन और कृष्णकांत ने 29 रन बनाये, जबकि भेलाटांड़ कोलियरी के अमर चौहान ने 4 विकेट लिए.  भेलाटांड़ कोलियरी ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 141 रन का स्कोर बना लिया, जिसमें नाबाद 17 रन बनाने वाले मिठू गोप को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया, एस्पायरिंग इंजीनियर्स प्रोग्राम, ऑफिसर्स 11, जामाडोबा ग्रुप, सरफेस टीम, सिजुआ कोलियरी और भेलाटांड कोलियरी,  फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में एचआरबीपी झरिया डिवीजन के हेड पंकज दास उपस्थित थे और उन्होंने पुरस्कार वितरित किये. इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में जामाडोबा कोलियरी हेड कौशिक गायेन,  संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू);  इयान रिचर्ड्स सैंडिस, सीनियर एरिया मैनेजर, एचआरबीपी जामाडोबा ग्रुप,  पीयूष कुमार, सीनियर एरिया मैनेजर, एचआरबीपी सिजुआ ग्रुप,  नकुल सिंह, सचिव आरसीएमयू डिगवाडीह कोलियरी,  महमूद आलम, सचिव आरसीएमयू भेलाटांड़ कोलियरी और आरसीएमयू 6 और 7 पिट्स कोलियरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, डिवीजन के अधिकारीगण और यूनियन प्रतिनिधि गण शामिल थे.   टूर्नामेंट का संचालन खेल प्रभारी बाल शंकर झा ने किया.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadsportsteamwijetapuraskaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.