✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू, लेकिन झारखंड में नहीं होगा अभियान, जानिए कारण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 2, 2024,
Updated: 6:47 PM

रांची(RANCHI): - भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो रहा है. 2 सितंबर से शुरू हो रहे इस अभियान में नए लोग भी सदस्य बन सकते हैं और पुराने लोगों को भी अपनी सदस्यता का नवीकरण करना है . इसके लिए राज्यों में तैयारी हो गई है लेकिन झारखंड में यह अभियान शुरू नहीं हो रहा है. इसके कारण को जानने की जरूरत है.

झारखंड में सदस्यता अभियान क्यों नहीं हो सकेगा शुरू

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू नहीं हो सकेगा जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से हो रही है. सदस्यता अभियान प्रत्येक 5 वर्ष में होता है. 2020 में सदस्यता अभियान चला था लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह बहुत सीमित रह गया. उससे पहले 2014 में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महा अभियान हुआ था जिसमें पार्टी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ हो गई थी और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई. पर आपको हम बताना चाहेंगे कि झारखंड में क्यों नहीं सदस्यता अभियान शुरू हो सका.

जी हां, हम आपको बता रहे हैं कि यह अभियान इसलिए नहीं शुरू हो पाया क्योंकि झारखंड चुनावी राज्य है. यहां पर चुनाव के लिए पार्टी तैयारी कर रही है. सदस्यता अभियान में अगर यहां पार्टी लग जाएगी तो चुनावी तैयारी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसी तरह हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी सदस्यता अभियान रोक दिया गया है. चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान इन राज्यों में शुरू होगा यानी झारखंड में भी यह शुरू होगा. भाजपा विधायक सी पी सिंह ने कहा कि क्योंकि झारखंड में चुनाव होना है इसलिए यह अभियान अभी रोक दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान के बारे में जानिए

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो रहा है. 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अपनी सदस्यता का नवीकरण करवाएंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा उन्हें फिर से पार्टी की सदस्यता देंगे. पुराने नेताओं या कार्यकर्ता सभी को फिर से पार्टी का सदस्य बनना है. सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को पूरा होगा. दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. पार्टी ने लक्ष्य तय किया है कि 48 लाख पार्टी के नए सदस्यों की संख्या होनी चाहिए.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsBjp jharkhandBjp partyBjp leaderBharatiya Janata Party's membership campaign starts from todayBjp membership campaignBjp membership campaign in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.