✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BHARAT BAND: शांतिपूर्ण तरीके से बाबानगरी देवघर में दिखा असर, यातायात प्रभावित, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित कइयों ने दी गिरफ्तारी

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:35:58 PM

देवघर(DEOGHAR): एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसला के विरोध में आज भारत बंद का आवाह्नन किया गया है. बंद का असर बाबानगरी देवघर में भी देखने को मिल रहा है. विभिन्न राजनीतिक दलों खासकर इंडी गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता अहले सुबह से ही सड़क पर उतर गए थे. भारत बंद को देखते हुए कई दुकान, प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे. बंद समर्थकों ने जगह-जगह सड़क को जाम कर दिया था, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ. बंद समर्थकों ने संविधान विरोधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. 

पूर्व मंत्री ने दी गिरफ़्तारी 

देवघर में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की अगुवाई में बंद किया गया. शहर का हार्ट कहे जाने वाला टावर चौक के समीप बंद समर्थकों ने सड़क पर लेटकर विरोध किया. बाद में बंद समर्थकों ने पुलिस के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी. सभी बंद समर्थकों को नजदीकी थाना ले जाया गया. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि जबतक आरक्षण का मुद्दा वापस नही होगा. तबतक आंदोलन जारी रहेगा. बंद को सफल बनाने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतरी. बंद को देखते हुए जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. 

रिपोर्ट ऋतुराज सिन्हा 

Tags:bharat bandh 202421 august 2024bharat bandh 2024 newsbharat bandh 2024 datenationwide shutdown 2024भारत बंद 2024bharat band 2024bharat band 21 august 202421 august 2024 bharat bandbharat bandh 21 august 2024bharat bandh 202024 news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.