☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाई ही निकला धनबाद के फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन का कातिल, जानिए एसएसपी ने और क्या कहा 

भाई ही निकला धनबाद के फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन का कातिल, जानिए एसएसपी ने और क्या कहा 

धनबाद(DHANBAD): बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया, इसी 'रुपैया' के लिए धनबाद में भाई ने भाई की हत्या करवा दी. जी हां, सही सुना आपने. धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले  फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन की हत्या में यही खुलासा हुआ है. फैक्ट्री मालिक की 29 सितंबर को हत्या की गई थी.पत्नी और बच्चे के सामने गोली मारी गई थी. एसएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी बात का खुलासा किया है.  एसएसपी ने बताया कि मृतक ज्योति रंजन काफी आक्रामक स्वभाव के थे. घर में भी विवाद होता था.  

शराब का शौकीन थे ज्योति रंजन 

ज्योति रंजन शराब का शौकीन थे. इस वजह से भी घर में झगडे होते थे. जायदाद का भी मामला जुड़ा हुआ है. उसका भाई सौरव अपने मित्र श्रीकांत मिश्रा से मिलकर हत्या की योजना बनाई. प्रोफेशनल की तरह  हत्या की योजना फुलप्रूफ ढंग से तैयार की गई.  हत्या करने के पहले कई दिनों तक रैकी हुई.  प्लानिंग के अनुसार ज्योति रंजन की  कार को घटना स्थल पर  रोका गया और उसके बाद हत्या कर दी गई. हत्या के दिन से ही पुलिस को भाई सौरभ की गतिविधियों पर संदेह था. धीरे-धीरे यह संदेश जांच का दायरा बढ़ने पर पुख्ता होता गया. अंततः शुक्रवार को पुलिस ने श्मशान घाट से ही सौरव को गिरफ्तार कर लिया.  श्रीकांत मिश्रा  भी  पुलिस की गिरफ्त में है.  पुलिस ने हथियार तो पहले ही बरामद कर लिया था  और शूटरों को पकड़ने के लिए  छापेमारी जारी है. 

जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे शूटर 

एसएसपी को भरोसा है कि जल्द ही शूटर पकड़ लिए जाएंगे. फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन की हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया था. ज्योति रंजन की गाड़ी में जो मैगजीन मिला था, उस हथियार को भी पुलिस ने जब्त  कर लिया था. इसके अलावे एक देसी कट्टा भी पुलिस को मिला था. यह सब हथियार उनके आवास  के बगल की झाड़ियों से बरामद किया गया . घटना के दिन सनसाइन  काउंटी कॉटेज का मुख्य गेट  बंद कर हमलावर ज्योति  रंजन की प्रतीक्षा कर रहे थे और जैसे ही वह कार ड्राइव करते हुए पत्नी और बच्चे के साथ पहुंचे ,सटाकर उनके सिर में गोली मारी गई. उन्हें दो गोली लगी. आनन-फानन में उन्हें धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Published at:01 Oct 2022 04:24 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.