✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भागलपुर: दो ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक एवं उपचालक की मौके पर मौत, NH पर लगा 10 KM लंबा जाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:15:55 AM

Bhagalpur: भागलपुर में दो ट्रक के बीच आमने-सामने के भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. एक ट्रक के चालक चालक की धटना स्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरे ट्रक के उपचालक ने अस्पताल में दम तोड़ा, हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 घंटे तक स्टेरिंग से दबा रहा. घटना नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के समीप का है.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मक्का लदा ट्रक खगड़िया से नवगछिया की तरफ जा रहा था वही नवगछिया की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बताया जा रहा है कि मक्का लदे ट्रक को उपचालक ड्राइव कर रहा था जबकि चालक गाड़ी में ही सोया हुआ था. तेज रफ्तार होने के कारण उपचालक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिसके कारण हादसा हुआ. हादसे के बाद NH 31 पर 10 किलोमीटर लंबी जाम लग गई. पिछले 5 घंटे से पुलिस जाम को हटाने में जुटी हुई है.  मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि हादसे के बाद मौके से एक ट्रक का उपचालक और दूसरे ट्रक का चालक फरार हो गया है.

Tags:Bihar newsBhagalpur newsTwo trucks collide head-onTwo trucks collide in BhagalpurBhagalpur policeAccident newsAccident news bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.