✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाघमारा कांड : पुलिस एक्शन से "औकात " में आये रंगदार, एक और हुई एफआईआर 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:34:31 AM

धनबाद (DHANBAD) : बाघमारा कांड में 12वीं एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यह एफआईआर शेख मोबिन  की गिरफ्तारी के साथ हथियार बरामद होने के बाद हुई है. शेख मोबिन विवाद के दूसरे पक्ष का आरोपी बताया जाता है. वह शेख गुड्डू का समर्थक है. जानकारी के अनुसार बाघमारा के खरखरी जंगल में 9 जनवरी को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने महुदा के भुरुंगिया से नामजद आरोपी शेख मोबिन को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर खरखरी बस्ती के एक घर में रखे पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की गई. पिस्टल व गोली की बरामदी मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है. बताया गया है कि घटना के बाद उक्त पिस्टल व जिंदा कारतूस शेख मोबिन ने खरखरी बस्ती के एक युवक को रखने को दिया था. 

हथियार बरामदगी के बाद हुई एक और एफआईआर 
 
सूचना तो यह भी है कि उक्त युवक ने पिस्तौल अपने पास रखकर कारतूस अपने किसी अन्य साथी को रखने को दे दिया. इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी है. गोलीबारी की घटना से जुड़े एक पक्ष के मुख्य आरोपी कारू यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उसके बाद पुलिस दूसरे पक्ष के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बड़े अधिकारियों का लगातार इलाके में दौरा हो रहा है. पहली बार इलाके में रंगदारों में पुलिस का खौफ दिख रहा है. रंगदारी की बदौलत अब तक अपनी समानांतर व्यवस्था चलाने वाले रंगदार फिलहाल "बिलों"  में दुबक गए है. उन्हें भय  है कि पुलिस उन्हें नहीं छोड़ेगी. 

9 जनवरी के कांड के बाद पुलिस लगातार डाल रही छापे 

पुलिस भी 9 जनवरी के कांड के बाद लगातार सक्रिय है और आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में अपने सभी सूचना तंत्र को खोल दिया है. जब भी सूचना मिल रही है, पुलिस कार्रवाई कर रही है. बता दें कि 9 जनवरी को गोलीबारी के बाद कारू यादव के मार्केट कांप्लेक्स में छापेमारी करने गई पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी गई. इस पत्थरबाजी में इलाके के एसडीपीओ घायल हो गए. उसके बाद तो धनबाद से लेकर रांची तक कोहराम मच गया. 11 तारीख से पुलिस ने छापेमारी शुरू की और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की गई. इस मामले में अब तक 12 प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के एक पक्ष के मुख्य आरोपी कारू यादव को पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBaghmaraFiringArrestingPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.