✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैवानियत की सारे हदे पार!  दबंगों ने वृद्ध को मोटरसाईकिल में रस्सी बांधकर घसीटा, पढ़ें आगे क्या हुआ 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:28:25 AM

गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के जंगल से पशु लेकर जा रहे एक वृद्ध के साथ दबंगो की दबंगई देखने को मिली है. जहां एक मोटरसाइकल में तीन सवार युवकों के द्वारा वृद्ध के साथ निर्दयिता के साथ पेश आते हुए उसे निवस्त्र कर रस्सी से बांध कर एक किलोमीटर की दूरी तक घसीटा गया. घटना के बाद उक्त मोटरसाइकल सवार ने मृत समझ वृद्ध को जंगल में छोड़ भाग निकले.घटना के बाद होश में आने के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद खरौंधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है 

पीड़ित खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव निवासी सरस्वती राम बताया है.खरौंधी पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया. जहां एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित की स्थिति की जानकारी ली. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

  जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के चुनियाही पहाड़ी के पास एक वृद्ध बेहोशी की हालत में पड़ा है. जिसके बाद खरौंधी पुलिस टीम ने बेहोश वृद्ध को उठाकर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.होश में आने के बाद पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया, जिसमे एक आरोपी काशीनाथ भुइया को गिरफ्तार कर लिया गया है.वहीं गठित टीम द्वारा आरोपी राहुल दुबे और राकेश दुबे के घर छापामारी किया गया लेकिन दोनो फरार है, जल्दी ही दोनो आरोपी को गिरफ्तारी की जाएगी.          

Tags:Bullying with the old mancrime in gadhwacrime in jharkhandcrime news gadhwacrime news jharkhandPolice arrested a criminalgadhwagadhwa newsgadhwa news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.