✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होशियार ! धनबाद रेल मंडल में चल रहा अभियान -यदि बिना टिकट पकड़े गए तो ऐसे होगी फजीहत !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:06:14 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद रेल मंडल में लगातार बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों की संख्या चौंकानेवाली निकल कर आ रही है. फिर भी टिकट लेकर चलने की आदत लोगों में नहीं हो रही है. वजह कुछ भी हो सकता है, लेकिन इससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है.  एक आंकड़े के मुताबिक 13 दिसंबर को चलाए गए अभियान में 875 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 5. 50  लाख से भी अधिक जुर्माने  की राशि वसूली गई. इसी प्रकार 12 दिसंबर को चलाए गए अभियान में 88 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे 47,000 से भी अधिक जुर्माने  की वसूली हुई. 9 दिसंबर को भी अभियान चलाया गया, जिसमें 800 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 5 लाख 21 हज़ार  की वसूली की गई. 

मतलब तमाम चौकसी के बावजूद रेल यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे है. रेलवे की अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने  पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 13 दिसंबर  को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.  यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया.  इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 875 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. 

इस दौरान उनसे 5,56,320 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.  चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की गई.  धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की  जा रही  है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा.  टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.  धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो        

Tags:DhanbadRailwayCheckingYatriJurmana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.