✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देर आए दुरुस्त आए !  पेट्रोल कांड के बाद हरकत में आई प्रशासन, बोतल में पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ चलाया अभियान 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:21:06 PM

दुमका (DUMKA): दुमका में पेट्रोल कांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 23 अगस्त को नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह में पेट्रोल कांड की घटना घटी. 6 अक्टूबर को जरमुंडी थाना क्षेत्र में पेट्रोल कांड की पुनरावृत्ति हुई. दोनों ही घटना में जिले की दो बेटियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पेट्रोल कांड की तीसरी घटना गोपीकंदर थाना क्षेत्र में घटी. वैसे तो यह मामला पति पत्नी के पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है लेकिन इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल बिक्री को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. 

बोतल में पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ अभियान 

तीन दिन पूर्व ही एसपी के निर्देश पर सभी थाना स्तर से पेट्रोल पंप संचालकों और खुदरा पेट्रोल बेचने वालों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है. जिसमें बोतल में पेट्रोल नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है. निर्देश को सख्ती से पालन कराने के लिए आज नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिसके तहत चौक चौराहे पर किराना दुकान और पान दुकानदारों द्वारा बोतल में पेट्रोल बेचने को लेकर अभियान चलाया गया. शहर के बंदर जोड़ी मोहल्ला में नगर थाना की पुलिस ने कुछ दुकानदारों से बोतल में बंद पेट्रोल जब्त किया. भविष्य में उसे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई. पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही. 

बोतल में पेट्रोल बेचने वालों के बीच हड़कंप 

प्रशासन की इस कार्यवाही से बोतल में पेट्रोल बेचने वालों में अफरा-तफरी मच गई है. देर से ही सही पेट्रोल कांड पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के तरफ से जो शक्ति दिखाई जा रही है यह पहले ही होनी चाहिए. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.