✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपनों ने ही तोड़ा भरोसा : 74 वर्षीय वृद्धा ने भांजी पर लगाया 62 लाख की ठगी का आरोप

BY -
pancham
pancham
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 7:55:11 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची से एक चौकने वाला मामला सामने आया है. जहां पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक 74 साल की वृद्ध महिला को भांजी और उसके पति ने धोखाधड़ी का शिकार बना लिया. आरोप लगा की धोखाधड़ी से 62 लाख रुपये की ठग लिए गए. साथ ही अब जान से मरने की धमकी दी जा रही है. वृद्ध फिलहाल अस्पताल में है. लेकिन खुद की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाया है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.     

पीड़िता विनती त्रिवेदी ने थाना प्रभारी, पुंदाग ओपी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने आवेदन में अपनी वृद्धावस्था, गंभीर बीमारी और अकेलेपन का फायदा उठाकर आर्थिक एवं मानसिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है. पीड़िताने  आवेदन में बताया है कि वह मूल रूप से रांची की निवासी हैं तथा वर्तमान में गंभीर बीमारी और किडनी संबंधी समस्या से जूझ रही हैं.  इसकी का फायदा उनके अपनों ने उठाया है.  

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भांजी गरिमा पांडे और उसके पति ओम प्रकाश पांडे ने उनकी बीमारी और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर विश्वास में लिया और वर्ष 2021 में अपने घर ले जाकर साथ रखने लगे. पीड़िता के अनुसार उन्होंने भांजी पर पूर्ण विश्वास करते हुए अपना बैंक, एटीएम और अन्य वित्तीय दस्तावेज भी उनके हवाले कर दिए थे.

आवेदन में कहा गया है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपियों ने धीरे-धीरे उनके बैंक खातों पर नियंत्रण कर लिया और अलग-अलग माध्यमों से करीब 62 लाख 35 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि व्यक्तिगत खर्च के नाम पर नकद निकासी भी की गई.  इसके अलावा लगभग 30 लाख रुपये की एफडी भी आरोपियों द्वारा अपने नाम पर करा लेने का आरोप लगाया गया है.

इतना हि नहीं बुजुर्ग महिला ने जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का भी आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे करीब 17 लाख रुपये लेकर मार्च 2023 में रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर यह विश्वास दिलाया कि जमीन उनके नाम से खरीदी जा रही है.  हालांकि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित जमीन की रजिस्ट्री आरोपियों ने अपने नाम से करा ली.

7 लाख रुपये से अधिक के गहनों भी हड़प लिये

आवेदन में लाखों रुपये मूल्य के सोने के गहनों का भी उल्लेख किया गया है. आवेदन के अनुसार आरोपियों के पास महिला के कई सोने के आभूषण मौजूद हैं, जिनमें लगभग 24 ग्राम के आभूषण, 2.5 ग्राम का सोने का पासा, 10 ग्राम की एक जोड़ी सोने की बाली, 40 ग्राम के दो सोने के कंगन तथा 2.5 ग्राम का सोने का लटकन शामिल है.  कुल मिलाकर गहनों का वजन करीब 79 ग्राम बताया गया है। वर्तमान बाजार दर के अनुसार सोने की कीमत का अनुमान लगाया जाए तो इन गहनों का मूल्य लगभग 7 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त गहनों को अब तक वापस नहीं किया गया है. अब पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.  

Tags:RanchiRanchi newsDumka NewsFraudFraud In RanchijharkhandCyber CrimeJharkhand PoliceRanchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.