✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इनकम टैक्स रेड के बीच पहली बार सामने आए बेरमों विधायक अनूप, आइटी के अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने का लगाया आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:21:48 PM

रांची(RANCHI): रांची में अनुप सिंह के आवास पर दुसरे दिन भी आइटी की रेड जारी है. रेड के बीच में अनुप सिंह ने मीडिया के बीच आकर आइटी के अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाया. अनुप सिंह ने कहा कि रांची आवास पर रेड कब की खत्म हो चुकी है. IT के अधिकारियों ने जबरदस्ती हमे कैद कर के रखा हुआ है. रेड के दौरान उन्होने बताया कि उनके आवास से 90 हजार नगद मिला है. साथ ही 9 लाख रुपये के गहने. लेकिन कुछ अखब़ारों में खबर छपी है कि उनकी इनकम एक दिन की एक करोड़ बतायी गयी है. इस खबर के बाद उनके जान को खतरा है उनके परिवार पर हमले हो सकते हैं.

अजय सिंह के बेरमो आवास पर मिले पैसे को भाजपा का बताया

उन्होने अजय सिंह के बेरमो आवास पर मिले पैसे को भाजपा का बताया. उन्होने कहा कि अजय सिंह उनके विरोधी हैं. अब उनके यहां पैसा मिल रहा है तो उसमें भाजपा वालों से पूछना चाहिये. पटना आवास में रेड में 600 रुपए और कुछ दस्तावेज मिला है. IT के अधिकारी ने पंचनामा में ये दर्ज किया है. लेकिन रांची में हुई छापेमारी में गलत जानकारी फैलाई गयी है. इससे अब उनपर नक्सल हमले का खतरा है.

दो दिनों से छापेमारी है जारी

बता दें कि कल सुबह से ही अनूप सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. विधायक अनूप सिंह के साथ ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास पर भी IT के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. राज्य में और भी लोगों के यहां ये छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी के विरोध में लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर प्रदर्शन किया.   

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:bermo mla anup singhanup singhanoop singhanup singh mlamla anup singhcongress anup singhmla anoop singhbermocongress mla anoop singhanup singh bermobermo mlaincome tax raid jharkhand mla anoop singhmla bermomlacongress mlaanup singh congress mlacongress mla anup singhanup singh mla jharkhandbermo congress mla kumar jaimangal singhanup singh bodybuilderanup singh on bjprajendra singh bermo

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.