✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के राजेंद्र सरोवर में दिखी बंगाल की संस्कृति, जमकर मना "दोल उत्सव"

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 1, 2026, 5:48:48 PM

धनबाद(DHANBAD):  रविवार को धनबाद के राजेंद्र सरोवर का नजारा कुछ अलग था.  होली का उत्साह था, पहुंचे लोगों का उत्साह चरम पर था.  देखने वालों को भी यह  दृश्य आनंदित  कर रहा था.  आयोजन था "दोल  उत्सव" का. रविवार को राजेंद्र सरोवर पार्क, बेकार बांध में चंदन स्टूडियो द्वारा अष्टम वर्ष “दोल उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाली समुदाय की पारंपरिक दोल उत्सव संस्कृति को सांस्कृतिक स्वरूप में प्रस्तुत करना था. 

दोल उत्सव की परंपरा की प्रेरणा विश्वभारती विश्वविद्यालय से जुड़ी है, जहां रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित संस्थान में वर्ष 1920 से इसे सांस्कृतिक वातावरण में संगीत, नृत्य, कविता और रंगों के साथ वसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है.  उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चंदन स्टूडियो पिछले आठ वर्षों से झारखंड धनबाद में इस आयोजन का संचालन कर रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 25 के पार्षद प्रिया रंजन, डॉ. शर्मिला बनर्जी, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष कंचन दे, झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की रीना मंडल, सिंबोसिस पब्लिक स्कूल के निदेशक आशीष मंडल , साहित्यकार तपन राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. 

अतिथियों का स्वागत बच्चों ने फूल एवं हर्बल गुलाल से किया।  कार्यक्रम की शुरुआत ग्रूमिंग क्लब द्वारा रवींद्र संगीत “ओरे गृहोबासी”
 पर पार्क परिक्रमा नृत्य से हुई.  इसके बाद विभिन्न नृत्य विद्यालयों की छात्राओं ने वसंत पर आधारित रवींद्र नृत्य प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में धनबाद के प्रतिष्ठित नृत्य विद्यालय , सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र-सरायढेला , गुरु सुर  नृत्य संगम  ,सास्वती सेन डांस अकैडमी- झरिया, साधना डांस अकैडमी हीरापुर, नृत्य मलिका, नूपुर डांस एकेडमी जामाडोबा,साधना डांस एवं जुंबा स्टूडियो कार्मिक नगर, कविता आचार्य डांस ग्रुप,  पैशेनेट कलाकार जे.सी. मलिक रोड , ग्रूमिंग क्लब हीरापुर,लोकनाथ कला केंद्र गांधी रोड, नच बलिए ,नूपुर डांस एकेडमी मनाइटांड, कें बच्चों ने भाग लिया। 

उत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान महिलाएं और बच्चे पीले वस्त्र एवं पलाश पुष्पों के श्रृंगार में हर्बल गुलाल की होली खेलते नजर आये.  कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, बच्चों और अभिभावकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.मंच संचालन शिल्पी घोष और संचिता मजुमदार  ने किया।  समापन पर कुशन सेनगुप्ता के रवींद्र संगीत “रांगिए दिए जाओ” पर सभी टीमों ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आरती साव, संगीता, काकुली , संजय सेनगुप्ता, दीपा, संतोष सील, गौरव मोदक, झरना, नूपुर, उर्मिला,अनन्या , संपास मेकओवर से संपा,गुफ्ती फैशन से इशिका, तत्यम से अभिजीत ,आइ बॉक्स सर्विसेज से विमलेश, व  चंदन स्टूडियो के प्रोडक्शन टीम में राजकुमार, नील ,अमित , हेमंत, मनोज कार्यक्रम  का महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandKaryakramDol Utsawbhid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.