✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिग अपडेट: बंगाल पुलिस ने किया फाइनांस कर्मी आनंद राज हत्याकांड का ख़ुलासा, झारखंड पुलिस का जवान और दोस्त गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:00:29 AM

पाकुड़(PAKUR):देवघर निवासी फाइनांस कर्मी आनंद राज की हत्या  मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है.पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या में झारखंड पुलिस का एक जवान और मृतक के घनिष्ठ मित्र की संलिप्तता सामने आई है. बंगाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद राज की हत्या 15 मई को की गई थी. शव सूती थाना क्षेत्र में एक पोखर के किनारे से बरामद हुआ था.प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्त अबू सुफियान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जहां उसने चौंकाने वाला खुलासा किया.

इस तरह की गई थी हत्या

अबू सुफियान ने बताया कि वह और उसका मित्र विपिन पाठक, जो झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान है,  आनंद की हत्या की साजिश रची.दोनों ने आनंद को मछली खरीदने के बहाने कार में बुलाया और रास्ते में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.हत्या के बाद शव को एक पोखर के किनारे फेंक दिया गया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. अगले दिन शव बरामद होने पर सूती थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

मामले में पुलिस ने दो को गिरफ़्तार किया है

सूती थाना प्रभारी प्रिया रंजन मांझी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है.वहीं, झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप भेगरा ने पुष्टि की है कि जवान विपिन पाठक को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में जिला के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

विपिन पाठक के कारनामे से पुलिस महकमा पर उठे सवाल

गिरफ्तार जवान विपिन पाठक झारखंड के देवघर जिले के रोहिणी गांव का निवासी है.यह मामला पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करता है, जहां विभाग का ही एक जवान हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल पाया गया है.बंगाल पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और जांच की गंभीरता की सराहना की जा रही है.फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.यह मामला न केवल एक हत्या का, बल्कि दोस्ती और कानून दोनों के साथ हुए विश्वासघात का उदाहरण बन चुका है.

रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल

Tags:Aanand Raj murder caseCrime news deogharCrime in goddaFinancial employeeWest Bengal policeTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDeogharDeoghar newsDeoghar news todayGodda news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.