✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल चुनाव : आसनसोल में चढ़ा चुनावी पारा, पर क्यों "लापता " कर दिए गए बिहारी बाबू?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 3:13:36 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बंगाल का राजनीतिक पारा अभी पूरी तरह से मौसम की तरह गर्म हो चुका है. बंगाल में पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे चरण का 29 अप्रैल को. चुनाव को लेकर धनबाद से सटे आसनसोल का सियासी तापमान भी चढ़ा हुआ है. आसनसोल के वार्ड नंबर 78 में बिहारी बाबू के नाम से मशहूर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने का पोस्टर एक बार फिर चिपकाए गए है.  

धनबाद से सटे आसनसोल का भी चढ़ा पारा 

इसके बाद तो राजनीति तेज हो गई है. आसनसोल सिटीजन फोरम के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में सांसद की अनुपस्थिति और क्षेत्र के विकास की कमी को लेकर हमला बोला गया है .पोस्टर में लिखा गया है कि यह बहुत ही शर्म की बात है. आसनसोल के सांसद "लापता" हो गए हैं. 2026 विधानसभा चुनाव के दौरान विकास कहां है. विपक्षी दलों ने इस पोस्ट को हाथों हाथ लिया है. विपक्ष का कहना है कि यह पोस्टर जनता की नाराजगी का उदाहरण है. 

 तृणमूल कांग्रेस ने बताया भाजपा की साजिश 

सांसद के अपने क्षेत्र से दूर रहने के कारण यह पैदा हुई है. कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट भी कह रहे हैं, तो कुछ इस जवाबदेही से भी जोड़ रहे हैं. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे मामले को खारिज करते हुए इसे विपक्ष की गंदी राजनीति बताया है. टीएमसी का कहना है कि यह पूरी तरह से विरोधियों का दुष्प्रचार है. भाजपा और अन्य विपक्षी दल हार के डर से यह सब काम कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं .उन्होंने कहा है कि आसनसोल सिटीजन फोरम के नाम पर कोई भी इस तरह के पोस्टर लगा सकता है. इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का पूरी संभावना है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadBangalElectionPartySargarmi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.