टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान चल रहा है. यह 152 सीट ही तय कर देंगी कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जा रही है. बंगाल में चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है. 152 विधानसभा सीट पर होने वाला यह प्रथम चरण का मतदान सत्ता संघर्ष का निर्णायक मोड़ भी है. यही सीट तय करेंगी कि बंगाल की सत्ता किसके पास रहेगी.
मिली जानकारी के अनुसार बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% वोटिंग हुई है. संघर्ष की भी सूचना आ रही है. पश्चिम बंगाल में सुबह 7 से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में जोश दिख रहा है. भारी गर्मी के बावजूद मतदान केन्द्रो पर वोटरों की कतार देखी गई. 9 बजे तक 18% से अधिक मतदान हो चुका था, 11 बजे तक 41% से अधिक मतदान हुआ है जबकि 1 बजे तक 62 फ़ीसदी मतदान होने की खबर है.
जानकारी के अनुसार मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, 65.77 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत, अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत, बांकुड़ा में 64.58 प्रतिशत, बीरभूम में 63.93 प्रतिशत, कूचबिहार में 60.75 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 59.81 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 60.84 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.