✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुर्गा पूजा पंडाल घूमने जाने से पहले जान लें पलामू पुलिस का ये दिशा-निर्देश, सुरक्षा और सुविधा में नहीं होगी कोई दिक्कत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:01:10 AM

 

रांची(RANCHI):पलामू में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है.अगर आप मेल घूमने जाने वाले है तो इस दौरान कई बिंदुओं पर आपको पलामू पुलिस की अपील मानना होगा. ऐसे में खुद और अगले व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर क्या कुछ करें जिससे सभी लोग पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ मना सके. इसकी जानकारी आपको नीचे दी गई.सभी लोगों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को पुलिस ने ख्याल रखा है.        

  1. आपातकालीन सहायता के लिए – किसी भी स्थिति में तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें. यह सेवा नागरिकों की त्वरित सहायता हेतु सदैव उपलब्ध है.
  2. बच्चे एवं बुजुर्ग –

- मेलों में घूमते समय बच्चों की जेब में एक पर्ची रखें, जिसमें उनका नाम, पता, अभिभावक का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित हो.

- बच्चों एवं बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाले स्थान पर कभी अकेला न छोड़ें.

  1. सुरक्षित यात्रा –

- दोपहिया वाहन पर सदैव हेलमेट का उपयोग करें.

- दो से अधिक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार न हों.

- चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करें.

- निर्धारित रूट का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखें.

- अनावश्यक रूप से हॉर्न का प्रयोग न करें.

  1. यातायात व्यवस्था –

- पूजा पंडालों एवं मेलों के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें.

- निर्धारित मार्गों को छोड़कर अन्य रास्तों से गुजरने का प्रयास न करें.

  1. संपर्क सुविधा –

- पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में आमजन को त्वरित सहायता मिल सके.

पलामू पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे दुर्गा पूजा का आनंद शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित तरीके से लें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.

 

Tags:Before visiting the Durga Puja pandalsread these guidelines from Palamu Police. There will be no problem with security and convenience.palamu newspalamu naxal newspalamu news todaypalamu news updatespalamu hindi newspalamu today newspalamu kisan newsmuthbhed palamu newspalamu latest newspalamu encounter newspalamu police newsjharkhand palamu newspalamau newscapital news palamupalamu violence newspalamu breaking newspalamu jharkhand newspalamu panchayat newspalamu education newspalamu encounter today newspalamu development newspalamu jharkhand drishti newspalamupalamu 7palamu livecm in palamu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.