✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकसभा चुनाव से पहले देश को मिले दो नए चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू पर लगी मुहर, जानिए कौन हैं

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:11:48 PM

नई दिल्ली (TNP Desk) : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश को दो नए चुनाव आयुक्त मिल गए हैं. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लगाई गई. ये दोनों ही 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. बैठक में ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस बैठक में शामिल हुए थे. आज की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे. बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने इन नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी.

क्यों किया गया नियुक्ति

निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं. इनमें से एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे. वहीं, दूसरे चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने बीती 8 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था. 21 नवंबर 2022 को अरुण गोयल चुनाव आयुक्त बने थे. उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था, लेकिन, उन्होंने इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

आईएएस अधिकारी हैं ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू

बता दें कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू, दोनों ही 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं. ज्ञानेश कुमार संसदीय मामलों के मंत्रालय के सचिव और अमित शाह के नेतृत्व वाले कोऑपरेशन मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं. जबकि सुखबीर संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं. माना जा रहा है कि इनकी नियुक्ति के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी जल्द ही हो जाएगा.

Tags:Lok Sabha electionsLok Sabha elections 2024new election commissionersnew election commissioners Gyanesh Kumar and Sukhbir SandhuGyanesh KumarSukhbir SandhuNew Delhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.