✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जाते जाते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पुत्र को दिया क्षमादान, जानिए क्या था अपराध

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 2, 2024,
Updated: 4:46 PM

वाशिंगटन (Washington) : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से विदा होने से पूर्व निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया. उन्होंने अपने सुपुत्र हंटर बाइडेन के अपराध को क्षमा कर दिया है. उनके पुत्र पर कई तरह के आरोप लगे थे. उन आरोपों के आधार पर हंटर बाइडेन को कड़ी सजा हो सकती थी. मालूम हो कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप निर्वाचित हुए हैं.

क्या था अमेरिकी राष्ट्रपति के सुपुत्र हंटर बाइडेन का अपराध

संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति दुनिया का शक्तिशाली शासनाध्यक्ष होता है. महाशक्ति के रूप में अमेरिका को देखा जाता है, यहां का राष्ट्रपति 4 साल के लिए चुना जाता है. डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर राष्ट्रपति चुना गया है. अभी उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है. निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने सुपुत्र को अपने ही कार्यकाल में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उसके द्वारा किए गए अपराध को क्षमा कर दिया है. जो बाइडेन ने अपने पुत्र हंटर बाइडेन के द्वारा 1 जनवरी, 2014 से लेकर 1 दिसंबर, 2024 तक किए गए अपराध या कानून के उल्लंघन के मामले को माफ कर दिया है.

हंटर बाइडेन पर गैर कानूनी तरीके से हथियार खरीदने और संघीय कर के लिए दोषसिद्धि के आरोप आरोप लगे. इन अपराधों की वजह से राष्ट्रपति जो बिडेन के सुपुत्र हंटर बाइडेन को 25 साल तक की सजा हो सकती थी. अब उन्हें माफी दे दी गई है. जो बाइडेन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उनके सुपुत्र हंटर बाइडेन पर जो आरोप लगाए गए वे राजनीति से प्रेरित थे. इसलिए उन्हें फंसाया गया और बेटे के बहाने मेरे ऊपर यानी जो बाइडेन के ऊपर राजनीतिक हमला किया जाता रहा. आउटगोइंग प्रेसिडेंट जो बाइडेन के सुपुत्र हंटर बाइडेन ने अपने बयान में कहा है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगे वे राजनीति से प्रेरित थे और उनके पिता को परेशान करने की नीयत से ऐसा उनके राजनीतिक विरोधियों ने किया.

 

Tags:US President Joe Bidenhunter bidenhunter biden pardonedhunter biden pardonjoe bidenjoe biden pardonjoe biden pardons sonpardonbiden pardons hunterbiden pardons his sonbiden pardons his son hunterus president joe biden pardons his sonpresident joe biden pardons his son hunterbidenbiden pardonbiden pardons sonjoe biden pardonsjoe biden pardon sonjoe biden son pardonbiden pardon sonjoe biden pardon hunterjoe biden pardons son hunterhunter biden newshunter biden trialhunter biden guiltyhunter biden sentencinghunter biden crimeshunter biden verdictjoe biden pardons hunterbiden pardons son hunterpresident bidenpresident biden hunter bidenhunter biden pardon reactionhunter biden wifehunter biden pleahunter biden crimehunter biden taxesrobert hunter biden

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.