चतरा (CHATRA) : रंगो का महापर्व होली से पहले उत्पाद विभाग ने अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध महाभियान चलाया है. इस अभियान में थाना प्रभारी पुलिस समेत उत्पाद विभाग के अधिकारी और जवान शामिल है. इस कार्रवाई के तहत उत्पाद विभाग ने चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित ऊंटा मोड़ इलाके में अवैध रूप से संचालित तीन अवैध देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. यहां 700 किलो जावा महुआ और 50 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है. मौके पर संयुक्त टीम ने जावा महुआ को विनष्ट कर दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा
