☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली से पहले सरायकेला में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में जावा महुआ किया गया नष्ट

होली से पहले सरायकेला में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में जावा महुआ किया गया नष्ट

सरायकेला(SARAIKELA):आगामी होली पर्व को देखते हुए उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद ने गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर ग्राम में छापामारी अभियान संचालित किया गया.जहां अभियान के क्रम में दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया.जहां लगभग 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया वही 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 

बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.उत्पाद अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Published at: 01 Mar 2026 12:10 PM (IST)
Tags:saraikela news todayseraikela news todaysaraikela newssaraikela news livesaraikela news updatessaraikela news aaj kasaraikela latest newssaraikela hindi newssaraikela crime newsnews today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.