✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर दौरे से पहले राहुल गांधी के बैनर पोस्टर से पटा शहर,कई जगहों से पोस्टर हटाने का लगाया आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:43:22 AM

देवघर(DEOGHAR): कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है इसी के तहत 3 फरवरी को वे देवघर आ रहे हैं. उनके आगमन को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे शहर में होर्डिंग और बैनर लगाया जा रहा है. राहुल गांधी देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और टावर चौक से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक 1 किलोमीटर का पदयात्रा भी करेंगे. पूरा शहर बैनर पोस्टर से पटा हुआ है.

पोस्टर फाड़ कर एक वेन में रखा गया था

इसी बीच झारखंड कांग्रेस प्रदेश स्तर के नेता अवधेश प्रजापति ने बीजेपी पर शहर में पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार देर रात बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर को फाड़ रहे थे. जिसकी सूचना मिलते ही अवधेश प्रजापति के द्वारा पोस्टर फाड़ने वाले को पकड़ा. पोस्टर फाड़ कर एक वेन में रखा गया था. अवधेश प्रजापति द्वारा पकड़े गए लड़को को और वैन को थाने को सुपुर्द किया गया. इन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है और पूरे शहर में बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा को फेल करने के लिए विपक्षी पार्टियों के द्वारा यह नीच हरकत की जा रही है. फिलहाल 6 लोगों को नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

 रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhand newsdeoghar newsbanner posters of Rahul Gandhiremoving postersrahul gandhirahul gandhi in deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.