✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीसीसीएल की हिस्सेदारी बेचने के निर्णय के खिलाफ कोयलांचल का माहौल गर्म, किया प्रदर्शन 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:24:12 AM

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल की हिस्सेदारी बेचने के निर्णय के खिलाफ कोयलांचल का माहौल गर्म होने लगा है.  लगातार इसकी खिलाफत की जा रही है.  बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन पर आज बिहार कोलियरी  कामगार यूनियन तथा सीटू के बैनर तले धरना दिया गया.  इसके पहले कंपनी का 25% शेयर बेचे जाने तथा निजी करण की ओर धकेलने तथा 11 वें  वेतन समझौता को लागू करने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.  

पूर्व विधायक व मासस  नेता अरूप चटर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार  कोयला उद्योग के निजीकरण की तैयारी कर रही है, लेकिन बिहार कोलरी कामगार यूनियन इसे होने नहीं देगी.  केंद्र सरकार से यूनियन की कुल 11 मांगे हैं , जिन में बीसीसीएल की 25% हिस्सेदारी बेचने के निर्णय को स्थगित करने ,बीसीसीएल ,सीसीएल ,सी एमपीसीपीडीआईएल को कोल इंडिया से अलग करने की साजिश को रोकना शामिल है.  केंद्र सरकार गुलाम बनाने वाली श्रम कानून को भी रद्द करें.  कोयला उद्योग में नई बहाली जल्द शुरू करें , उन्होंने कहा कि सरकार अगर इन मांगों को पूरा करने में शिथिलता बरती है तो विहार कोलियरी  कामगार यूनियन इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी. 


रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.