✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BCCL: क्लिक कर गई कंपनी की कैश बैक पॉलिसी,अब आगे क्या होगा,दूसरी कंपनियां क्या करेंगी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 1:40:16 PM

धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल में शुरू की गई नई कैशबैक ई ऑक्शन  योजना को बड़ी सफलता मिल रही है.  कंपनी अपने कोयले को लेकर चिंतित  थी.  लेकिन अब वह चिंता खत्म होती दिख रही है.  बताया जाता है कि बीसीसीएल ने अभी हाल ही में लगभग 22 लाख टन कोयल का ऑफर निर्गत किया था.   जिसमें कंपनी को बड़ी सफलता मिली है.  अब कंपनी अगले चरण की तैयारी कर रही है.  माना जा रहा है कि इस योजना की सफलता से बीसीसीएल का टर्नओवर भी बढ़ेगा और जमा कोयला भी तेजी से कम होगा। 

कोयला स्टॉक में वृद्धि की वजह से आई है नई पॉलिसी 
 
आने वाले मानसून सीजन के पहले खदानों में  जगह मिलेगी और उत्पादन प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।  बता दें कि कोयला स्टॉक में वृद्धि की वजह से कंपनी ने कैशबैक पॉलिसी लेकर आई है .  कोयला उद्योग के इतिहास में पहली बार ऐसा किया गया है.  ऐसा इसलिए भी हुआ है कि कोयला उद्योग में अब कोल्  इंडिया की मोनोपॉली  लगभग टूट गई है.  कोयले के खरीदार प्राइवेट कंपनियों की ओर झुक रहे हैं.  इस वजह से कंपनी ने एक योजना के तहत कैशबैक पॉलिसी लेकर ग्राहकों के सामने आई है.  जिसका रिस्पांस अच्छा मिल रहा है.  

कोल् इंडिया भी बदल रहा अपना निर्णय 

बताया तो यह भी जा रहा है कि कोल्  इंडिया बोर्ड की पिछले दिनों हुई बैठक में सहायक कंपनियों को यह भी छूट दी गई थी कि वह जरूरत  के हिसाब से कोयले के दाम में कमी ला सकती हैं.  फिलहाल कोयले के दाम में कमी की तो कहीं से सूचना नहीं है, लेकिन बीसीसीएल में कैशबैक पॉलिसी लागू कर दी गई है.  यह  पॉलिसी काफी सोच -विचार कर   लाई गई है.  अगर बीसीसीएल को इस पॉलिसी में अपेक्षाकृत सफलता मिलती है, तो अन्य कंपनियों में भी यह  पॉलिसी लागू हो सकती है.  

जानिए कितने कोयले पर क्या मिल रहा कैश बैक

बता दें कि कैशबैक पॉ पोललिसी में कंपनी की ओर से ऑफर दिया जा रहा है कि 500 से  4,000 टन , 1 रैक पर  Rs 100,4,001 से  12,000 टन  2 या  3 रैक कोयले पर   Rs 200,12,001 से  20,000 टन  4 से  5 रैक पर  Rs 300,20,001 से  40,000 टन यानी  6 से  10 रैक पर   Rs 400,40,001 से  80,000 टन यानी  11 से  20 रैक पर  Rs 500,80,000 टन या उससे अधिक पर यानी  20 रैक पर  Rs 600 प्रति टन की छूट दी जा रही है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadJharkhandBCCLCashbackकोल इंडियाCoal indiaCoal india Company's Cashback Policy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.