✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BCCL ने सामुदायिक भवन को तोड़ा ,जानिए इस क्रम में ग्रामीणों के साथ क्या हुआ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:49:28 PM

धनबाद(DHANBAD): BCCL ने रविवार को मंडल केंदुआडीह स्थित सामुदायिक भवन को तोड़ दिया. यह भवन झारखंड सरकार निर्मित था. कहा जाता है कि परियोजना विस्तार के लिए बीसीसीएल मैनेजमेंट ने भवन को तोड़ा है. प्रबंधन को इसके विरोध की पूरी आशंका थी, इसलिए भारी संख्या में सीआईएसएफ जवान को सामुदायिक भवन के आसपास तैनात किया गया था. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, इस क्रम में हल्की नोकझोंक भी हुई. ग्रामीणों का आरोप है कि सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज किया, जिस कारण कई लोगों को आंशिक चोटे आई है.

एनओसी मिलने के बाद ही भवन को तोड़ा गया

इधर, बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि झारखंड सरकार से एनओसी मिलने के बाद ही भवन को तोड़ा गया है. भवन तोड़े जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित है. जिला परिषद सदस्य सुबोध भारती का कहना है कि बीसीसीएल का यह मनमाना कदम है. बच्चे यहां पढ़ाई करते हैं ,सामुदायिक भवन का लाभ ग्राम वासियों को मिल रहा था. ऐसे में इसे तोड़ देना सरासर गलत है. बीसीसीएल ने साबित किया है कि वह वही करेगा जो उसका जी चाहेगा, लेकिन हम भी विरोध करेंगे. धरना -प्रदर्शन से लेकर जो भी संभव होगा आंदोलन शुरू किया जाएगा.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsBCCL broke the community building

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.