धनबाद(DHANBAD):बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय(BBMKU) धनबाद एवं बोकारो के डिग्री फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट आज जारी कर देगा. शनिवार की संध्या से डिग्री सेमेस्टर 6 का रिजल्ट वेबसाइट पर दिया जा रहा है. विद्यार्थी http://www.bbmkuniv.in वेबसाइट पर अपना रोल नंबर क्लिक कर रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल के अनुसार विद्यार्थियों के हित में रिजल्ट जारी किया जा रहा है. संबंधित बच्चे बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं.
BBMKU फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट आज होगा जारी, इस वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं रिजल्ट

Published at:01 Oct 2022 04:39 PM (IST)
Tags:News