✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के बसंत मित्तल बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष,  अशोक भालोटिया को मिली पराजय

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:36:24 AM

रांची (RANCHI): झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को आज बसंत मित्तल  के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है. सत्र 2022-24 के लिए हुए चुनाव में उन्होंने 501 वोटों से बिजयी प्राप्त की. सम्मेलन के 3586 सदस्यो में से 2486 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. जिसमे कुल 19मत पत्र रद्द हुआ. बसंत मित्तल (रांची) को कुल 1484 मत प्राप्त हुए जबकि अशोक भालोटिया (जमशेदपुर)  को 983 वोट मिले.

24 जिलों के लिए बने 13 मतदान केंद्र

झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव में 24 जिलों के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गये थे. जिनमे  रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, धनबाद,  बोकारो, बेरमो, गिरिडीह,  डालटेनगंज, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, मधुपुर और दुमका शामिल हैं. चुनाव संचालन समिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल केडिया और मनोज बजाज थे.

इनकी निगरानी में हुआ चुनाव

रांची प्रमंडल के चुनाव प्रतिनिधि प्रवीण जैन छाबड़ा के कुशल नेतृत्व में समिति के सदस्य अमित शर्मा, वरुण जालान, विशाल पाडिया, रोहित पोद्दार, दीपक जालान, आशीष डालमिया, यश गुप्ता, राकेश जैन, मनीष शर्मा, दीपक जालान, प्रमोद मोदी, रिंकू जालान, पवन मुरारका, सचिन मोतिका, विमल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,आशीष अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया.

प्रांतीय पर्यवेक्षक की टीम के पवन बजाज (रांची), विजय खेमका (जमशेदपुर), पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा), सुरेश पी अग्रवाल (रामगढ़), सुरेश अग्रवाल (हजारीबाग), रामावतार कारीवाल (बेरमो), सीताराम अग्रवाल (बोकारो), मुरारी लाल अग्रवाल (धनबाद), प्रमोद छवछरिया (देवघर), मिटा गुटगुटिया (मधुपुर), दिनेश खेतान (गिरिडीह), संजय कुमार वर्मा (दुमका) और  नवल तुलस्यान ( डाल्टनगंज) का भी सक्रिय योगदान रहा. संतोष अग्रवाल (जमशेदपुर), राजकुमार मुंद्रा (चाईबासा), शिव हरी बंका (बोकारो), नेमीचंद गोयल (बेरमो), कृष्ण कुमार सराफ (डाल्टनगंज), प्रवीन जैन छाबड़ा (रांची), डीएन चौधरी (धनबाद),  राजेंद्र मेहरिया(दुमका), प्रदीप बाजला (देवघर), कन्हैयालाल कन्नू (मधुपुर), रमेश बोंदिया (रामगढ़) और सुमेर सेठी (हजारीबाग) पीठासीन पदाधिकारी थे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.