✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंहभूम चैम्बर ने मंत्री बन्ना गुप्ता से साझा की अपनी समस्या, मंत्री ने की त्वरित कार्रवाई, प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:32:09 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जिला के सैरात बाजार के दुकानों का किराया लगातार बढ़ाए जाने से दुकानदार काफी परेशानी झेल रहे थे. ऐस में सिंहभूम चैम्बर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपने के साथ इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने किराये में किए गए वृद्धि पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त न्यायालय से अपील कर किराए के भुगतान पर स्टे लगवाया. सिंहभूम चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री के कार्यलय पहुंचे और उनके सहयोग की सराहना के साथ-साथ उनका आभार प्रकट किया.

यह भी पढ़ें:

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में राज्यपाल के लौटाए विधेयक आएंगे,जानिए कौन-कौन से होंगे

क्या थी दुकानदारों की परेशानी

पिछले दिनों जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों साकची, कदमा, गोलमुरी, टेल्को, सोनारी इत्यादि के सैरात बाजारों के दुकानों जिसकी देखरेख और किराये निर्धारित कर टाटा स्टील उसकी वसूली करते थे.  उसे जेएनएसी ने अपने हाथों में लेकर उन दुकानों के किराये में सैकड़ों गुना वृद्धि कर दी थी. इससे दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इनमें कुछ वैसे दुकानदार भी थे जिनका किराया पहले 24-25 रूपये था और उनकी कमाई 15 से 25 हजार तक थी, और उनके किराये में अप्रत्याषित रूप से वृद्धि के बाद 15 से 50 हजार तक बढ़ा दी गई. जो तर्कसंगत और न्यायसंगत नहीं था. ऐसे में इन छोटे-मोटे दुकानदार का इतना बढ़ा हुआ किराया देना असंभव था.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष उठा मुद्दा

अपनी इन समस्याओं के हल के लिए चैम्बर के नेतृत्व में इन दुकानदारों ने आंदोलन शुरू किया गया. स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई. उपायुक्त न्यायालय में अपील दायर किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव, नगर विकास सचिव से बात कर इस मुद्दे को उठाया. इसका परिणाम हुआ कि उपायुक्त न्यायालय में अपील के बाद बढ़े हुए किराये के भुगतान पर स्टे लगा दिया गया. इस खुशी में सोमवार की सुबह विभिन्न क्षेत्र के सैरात बाजारों के दुकानदारों ने चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क और कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी के साथ मिलकर माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर उनका आभार प्रकट किया.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.