✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बांग्लादेश घुसपैठ: संथाल परगना DC की रिपोर्ट पर हाई कोर्ट की नाराजगी, सुनवाई में कहा-अगर मिला घुसपैठ का एक भी मामला तो होगा अवमानना का केस  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:00:27 AM

रांची(RANCHI): संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के साथ साथ याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने पक्ष रखा है. केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता वर्चुअल कोर्ट ने मौजूद रहे. मौके पर केंद्र सरकार का जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा. अदालत ने समय देते हुए अगली सुनवाई 12 सितंबर की निर्धारित की है. केंद्र सरकार की ओर से 12 तारीख को जवाब दाखिल किया जाएगा. जिसके बाद कोर्ट की कार्यवाही इस मामले पर आगे बढ़ेगी.    

हाई कोर्ट ने संथाल परगना के 6 जिलों के डीसी के घुसपैठ से इंकार पर कड़ी नारजगी जताई है. अदालत ने कहा कि अगर एक भी घुसपैठ का मामला मिला तो डीसी पर अवमानना का केस चलेगा. बता दें कि संथाल परगना  के 6 जिले गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के डीसी ने कोर्ट में घुसपैठ से इनकार  किया है. कोर्ट में दिए गए रिपोर्ट में बताया है कि संथाल परगना में एक भी मामला घुसपैठ से जुड़ा हुआ नहीं है.

बता दें कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका दानिश डेनियल नाम के व्यक्ति ने किया है. जिसमें कई तथ्य को कोर्ट के सामने रखा है. कोर्ट को बताया गया है कि कैसे संथाल परगना की भौगोलिक स्थिति बदल रही है. एक विशेष समुदाय की आबादी में बेतहाशा वृद्धि हुई है. साथ ही कई दस्तावेज भी कोर्ट में दिया है जिसमें जिक्र है कि कैसे कब और कहां बदलाव हुआ है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार पक्ष रख रहे है.दावा किया है कि झारखंड सरकार एक बड़े मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है.          

Tags:Bangladesh infiltration: in JharkhandJharkhand High Court on Bangladeshi infiltrationdispleased over the report of Santhal Pargana DCjharkhand newsbangladesh infiltration in jharkhandjharkhandbangladeshi infiltration in jharkhandbangladeshi infiltrationjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhand politicsbangladeshi in jharkhandinfiltrators in jharkhandjharkhand policebihar jharkhand newsinfiltration in jharkhandtackle infiltration in jharkhandillegal immigrants jharkhandbangladeshi infiltration in west bengalbangladeshi infiltration in pakur jharkhandjharkhand news livejharkhand today newsjharkhand breaking newsjharkhand samacharjharkhand electionnews jharkhandtoday jharkhand newsaaj ka jharkhand newslatest news jharkhandjharkhand political crisisnews 18 bihar jharkhandnews18 bihar jharkhandbihar jharkhand news livechampai soren jharkhandjharkhand politics live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.