✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट! घाटशिला के बासडेरा में पहली बार हुआ मतदान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:15:08 AM

रांची(RANCHI): घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में बंपर वोटिंग चल रही. दोपहर तीन बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ है. ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में उत्साह देखा गया जा रहा है. ख़ास कर बासदेरा गांव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया. यहां स्कूल में दो बूथ बनाए गए. बासडेरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो बूथ बनाये गए. यहां पहली बार मतदान हुआ है.

गांव में बूथ 94 में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया. इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा बल के जवान भी गश्त करते रहे. इस दौरान सचिदानंद महतो DCLR ने बताया कि बासडेरा में पहली बार मतदान हो रहा है. पहली इस गांव के बूथ 12 किलो मीटर दूर बनाया जाता था लेकिन अब नक्सल प्रभाव ख़त्म होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल कर चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने बताया कि सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया.

वहीं गांव के लोगो ने बताया कि यह इलाका सबसे पीछे था पहली बार गांव में वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. इससे उन्हें ख़ुशी है. जब दूसरे गांव में मतदान होता था तब सभी लोग वहां जाते भी नहीं थे, लेकिन इस बार गांव में मतदान केंद्र बनाया गया. जिससे सभी लोग अब अपने मत का इस्तेमाल कर रहे है.

रिपोर्ट-समीर

Tags:Ballot outweighs bulletvotingBasderaGhatsila'sghatsila by-electionghatshila by-electionghatshila by-election 2025ghatshila by-election resultjmm candidate in ghatshila by-election 2025ghatshila byelectionghatsila by electionghatsila electionghatsila by election 2025ghatsila election 2025ghatsila by election 2025 newsby-electionghatsila by election 2025 bjp crowdghatsila by election 2025 candidate nameghatsila people reactionghatsila bypollghatsila public reactionghatsilaghatshila by electionghatsila by poll 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.