✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर, धनबाद, पाकुर में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 10:37:56 AM

रांची(RANCHI):देशभर के साथ-साथ झारखंड में भी ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. जमशेदपुर, पाकुड़ और धनबाद समेत कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़

पाकुड़ जिले में सुबह से ही सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली.सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी, ईलामी, झिगरहटी, फरसा और रहसपुर समेत कई इलाकों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई. चेंगाडांगा जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रब और वाकतिया मस्जिद के इमाम समाउल इस्लाम ने नमाज पढ़ाई.खुतबे के दौरान मौलाना अब्दुल रब ने कहा कि बकरीद त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है.उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल एक रस्म नहीं बल्कि अपने अंदर की बुराइयों और अहंकार को खत्म करने का संदेश भी देती है. साथ ही लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई.

धनबाद में भी ईद उल जुहा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

वहीं धनबाद जिले में भी ईद उल जुहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. रेलवे ग्राउंड समेत जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की.जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत का प्रतीक है उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सौहार्द कायम रखने की अपील की साथ ही स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया.

Tags:Jharkhand NewsBakridEid Ul AdhaJamshedpurDhanbadPakurRanchiJharkhandEid CelebrationBrotherhoodNamazEidgahMosquePeaceFestival News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.