✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इरफान अंसारी के विवादित बयान पर भड़के बजरंग दल, कहा चुनाव में उखाड़ फेकेगी युवा 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:01:25 AM

जरमुंडी (JARMUNDI) : जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के बयान के बाद से ही सियासत शुरू हो गई है. दरअसल अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल को उग्रवादी संगठन कहते  हुए झारखंड में बैन करने की बात कही थी. जिसके बाद अब बजरंग दल विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए है. पहले तो बजरंग दल के लोगों ने बजरंगबली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद पूरे प्रदेश में इरफान अंसारी के पुतले का दहन भी किया गया. 

कठोर कार्यवाही की मांग 

इस मामले में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष दिलकुश ठाकुर और भाजपा नेता अक्षय कुमार यादव ने कहा कि जिस प्रकार इरफान अंसारी जो कि जामताड़ा के विधायक हैं. इस तरह के विवादित बयान बड़े ही निंदनीय है ऐसे में प्रशासन से मांग करते हैं जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए. कहीं ना कहीं यह विशेष समुदाय आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा बयान दिए हैं. बजरंग दल एक ऐसा संगठन है जो हिंदू बहन बेटियों के रक्षा के लिए बनाया गया है. ऐसे में माननीय विधायक के बयान से हिंदू समाज को ठेस पहुंचा है जो बर्दाश्त के लायक नहीं है. इरफान अंसारी को उनके विधानसभा से चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम युवाओं के द्वारा किया जाएगा. इस दौरान कई बजरंग दल और भाजपा के अलावा स्थानीय लोग तूफानी बजरंगबली में मौजूद थे. 

इरफान अंसारी का बजरंग दल को लेकर बयान 

कॉन्ग्रेस की टिकट पर जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने कहा है, “जिसके लिए हाहाकार मचा हुआ है वह बजरंग दल क्या है? इस पर बैन लगेगा.  कानून हाथ में नहीं लेने देंगे. बजरंग दल की आड़ में ये लोग गलत काम करते हैं, लोगों को मारते-पीटते हैं. बजरंग दल ने हमारे अंसारी भाई की जान लेली है. छोड़ दूँगा क्या? मॉब लिंचिंग बजरंग दल की देन है.  ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हमारी सरकार है किसी भी कीमत पर हत्यारे बक्शे नहीं जाएँगे”

रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी 

Tags:Bajrang DalIrfan Ansari'controversial statementelectionsyouthJHARKHANDUPDATEJHARKHANDJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.