✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: DJ पर नहीं बजा मनचाहा गाना तो नशे में धुत अपराधी ने डीजे संचालक को गोली मार कर उतार दिया मौत के घाट, देखिए CCTV वीडियो

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:29:15 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधियों ने तांडव मचाया है. देर रात एक्सट्रीम बार में DJ संदीप की हत्या कर दी गई. नशे में धुत पांच अपराधी बार पहुंचे थे. जिसके बाद नोक झोंक हुई और फिर एक ने बंदूक निकालकर डीजे संदीप के सीने में गोली दाग दी. वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना करीब एक बजे रात की बताई जा रही है.

बता दे कि देर रात चार अपराधी बार में पहुंचे थे. घण्टों शराब पीने के बाद गाना बजाने को लेकर DJ संदीप से नोंक झोंक हो गई. अन्य कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शान्त कराया गया. इस बीच बार में मौजूद लड़कियों के साथ भी छेड़ छाड़ किया गया. मामला बढ़ता देख बाउंसर ने सभी को बार से बाहर कर दिया.

कुछ देर बाद फिर सभी वापस बार में पहुंचे. जब तक बार बंद करने का समय हो गया था. सभी कर्मी बार बंद करने की तैयारी कर रहे थे. इस बीच DJ संदीप को देखते ही अपराधी ने बंदूक निकाल कर उसके सीने में गोली मार दी. जिसके बाद सभी फरार हो गए. मामले की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई.

मौके पर चुटिया पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. बार में मौजूद CCTV कैमरे को खंगालने में लगी है. घटना स्थल पर सिटी DSP ,एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी वारदात की पूरी जानकारी ले रहे है. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होने का दावा किया है.

Tags:RanchiRanchi policeRanchi baarBaar in ranchiExtreme baar in ranchiDJdJ baarPoliceCriminal in ranchiRanchi police sspSspCrime newsBreaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.